कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर अमर वीरों को नमन

Просмотров: 452   |   Загружено: 5 дн
icon
Ministry of Defence, Government of India
icon
40
icon
Скачать
iconПодробнее о видео
वीरता को नमन! कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर, भारत ने उन अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने 1999 में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

कर्तव्य, साहस और बलिदान की इस अमर गाथा को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया।

उनके साथ
🔹 चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान,
🔹 नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी,
🔹 वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह,
🔹 रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह,
🔹 और सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

यह दिवस हमारे उन वीरों की स्मृति में समर्पित है, जिन्होंने कर्तव्य, साहस और बलिदान की अमर गाथा लिखी।

Похожие видео

Добавлено: 56 год.
Добавил:
  © 2019-2021
  कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर अमर वीरों को नमन - RusLar.Me