
सोशल मीडिया पर फैंस कुलदीप यादव और रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनियां के बारे में अधिक से अधिक जानकारी पाने को बेताब हैं। इस बीच लोगों के मन में ये भी सवाल है कि उत्तर प्रदेश के दो स्टार क्रिकेटर्स में से किसकी पत्नी ज्यादा अमीर है।
उत्तर प्रदेश के दो स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव जिंदगी की नई पारी खेलने को तैयार हैं। बुधवार, 4 जून को कुलदीप ने बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की और अब चार दिन बाद यानी 8 जून को उनके साथी रिंकू सिंह ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज को वेडिंग रिंग पहनाई। दोनों क्रिकेटर की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर फैंस कुलदीप यादव और रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनियां के बारे में अधिक से अधिक जानकारी पाने को बेताब हैं। इस बीच लोगों के मन में ये भी सवाल है कि उत्तर प्रदेश के दो स्टार क्रिकेटर्स में से किसकी पत्नी ज्यादा अमीर है। तो चलिए सस्पेंस को खत्म करते हुए सीधे
क्या करती हैं कुलदीप की होने वाली पत्नी?
भारतीय लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की है। इसी साल दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप की होने वाली दुल्हनिया गैर-सेलिब्रिटी हैं। वंशिका भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं। लखनऊ में जन्मी वंशिका एक मिडिल क्लास परिवार से आती हैं। हालांकि, उनकी व्यक्तिगत संपत्ति की जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है। वंशिका की सालाना कमाई एक स्थिर सरकारी नौकरी पर आधारित है।
सांसद हैं रिंकू की होने वाली दुल्हनिया
बात करें रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया की तो प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। 26 साल की प्रिया सरोज ने 2024 भारतीय आम चुनावों में भाजपा के बीपी
सरोज को 35850 वोटों के अंतर से शिकस्त देते हुए बड़ी जीत हासिल की थी। प्रिया पेशे से वकील हैं और राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रिया सरोज की कुल संपत्ति 11 लाख रुपये है। इसमें सोना, जमीन, नकदी और बैंक बैलेंस शामिल है।
रिंकू और कुलदीप की आईपीएल सैलरी कितनी है?
आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में रिंकू सिंह और कुलदीप यादव को रिटेन किया गया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जबकि कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 13.25 करोड़ रुपये में साथ रखने का फैसला किया था।
#wedding #indiancricketer #priyasaroj #love #engagement #rinkupriya #sagai #kuldeepyadav #priyasaroj #vanshika #kuldeepyadav #kuldeep #vairalvideo #ringceremony #ringceremonyvideo #couple #love #lovebirds #loveforever
दूल्हा बनेंगे यूपी के 2 स्टार क्रिकेटर, रिंकू सिंह या कुलदीप यादव, किसकी जोड़ी " Best "है ❤ #shorts