प्रिया सरोज ने सगाई में RCB पेसर को नचाया, फिर रिंकू सिंह की हुई डांसिंग एंट्री; वीडियो हो रहा वायरल

Просмотров: 26, 806   |   Загружено: 2 нд.
icon
SingWithSandy 🕊️
icon
333
icon
Скачать
iconПодробнее о видео
प्रिया सरोज ने सगाई में RCB पेसर को नचाया, फिर रिंकू सिंह की हुई डांसिंग एंट्री; वीडियो हो रहा वायरल

सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई हो गई है। प्रिया ने सगाई में आरसीबी पेसर भुवनेश्वर कुमार को नचाया, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा।

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज की हाल ही में लखनऊ में सगाई हुई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में आयोजित भव्य सगाई समारोह में क्रिकेट, राजनीति और सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पेसर भुवनेश्वर कुमार भी समारोह में शामिल हुए। प्रिया ने सगाई में भुवनेश्वर को नचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरसीबी आईपीएल 2025 चैंपियन है। रिंकू आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि भुवनेश्वर सगाई में रिंकू से कुछ बात कर रहे हैं। कुछ देर बाद प्रिया उनके पास आईं और हाथ पकड़कर डांस करने के लिए ले गईं। भुवी थोड़ा शर्माते हैं और रिंकू को इशारा करके बुलाते हैं। रिंकू डांसिंग एंट्री करते हैं और फिर तीनों नाचने लगते हैं। वीडियो पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''क्या खूबसूरत वीडियो है।'' दूसरे ने कहा, ''भुवी अब अंतर्मुखी नहीं हैं।'' अन्य ने हंसने और दिल वाली इमोजी के साथ लिखा, ''रिंकू तो भुवी के बुलाने का इंतजार कर रहे थे।'' रिंकू और भुवी घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं।
वाराणसी के करखियांव गांव की मूल निवासी प्रिया सरोज कई वर्षों से समाजवादी पार्टी में सक्रिय हैं। वह 2024 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से जीतकर सांसद बनी। प्रिया पहली बार 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पिता तूफानी सरोज के प्रचार के दौरान लोगों की नजरों में आईं थीं। प्रिया के होने वाले जीवनसाथी रिंकू का जन्म अलीगढ़ में हुआ था। बेहद साधारण परिवार में जन्मे रिंकू ने मेहनत और लगन के दम पर क्रिकेट में अपना मुकाम बनाया है। उन्होंने 2023 में इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह दो वनडे और 33 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।


#wedding #indiancricketer #priyasaroj #dance #love #rinkusingh #engagement #ringceremony #ring #sagai #dance #dancevideo #bhubaneswar #rinkusingh #priyasaroj #rinkupriya #engagement



प्रिया सरोज ने सगाई में RCB पेसर को नचाया, फिर रिंकू सिंह की हुई डांसिंग एंट्री; वीडियो हो रहा वायरल


Похожие видео

Добавлено: 55 год.
Добавил:
  © 2019-2021
  प्रिया सरोज ने सगाई में RCB पेसर को नचाया, फिर रिंकू सिंह की हुई डांसिंग एंट्री; वीडियो हो रहा वायरल - RusLar.Me