जाल में फंसा कोबरा गुस्साया, 8000 सांपों को बचाने वाले यूट्यूबर मुरली वाले हौसला को डसा,,😥🙏#shorts

Просмотров: 32, 240   |   Загружено: 3 нд.
icon
SingWithSandy 🕊️
icon
353
icon
Скачать
iconПодробнее о видео
जाल में फंसा कोबरा गुस्साया, 8000 सांपों को बचाने वाले यूट्यूबर मुरली वाले हौसला को डसा, ICU में भर्ती
यूपी के जौनपुर में फेमस यूट्यूबर सर्पमित्र मुरली वाले हौसला को एक कोबरा ने डस लिया। घटना तब हुई जब वह जाल में फंसे कोबरा का रेस्क्यू कर रहे थे। उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार नौपेड़वा निवासी फेमस यूट्यूबर सर्पमित्र मुरली वाले हौसला को एक कोबरा ने डस लिया। घटना तब हुई जब वह जाल में फंसे कोबरा का रेस्क्यू कर रहे थे। इस दौरान गुस्साए कोबरा के शिकार हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मुरली को इससे पहले भी दो बार सर्प डस चुका है। मुरली वाले हौसला सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके यूट्यूब पर 15.8M, फेसबुक पर पर 5.5M और इंस्टाग्राम पर 2.5M फॉलोवर्स हैं। मुरली अब तक करीब 8 हजार सांपों को बचा चुके हैं।

जलालपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर चकताली गांव में जाल में फंसे सर्प को रेस्क्यू करते समय घटना हुई। चिकित्सक डॉ. बीएस उपाध्याय की मानें तो मुरली अब खतरे से बाहर हैं। फिलहाल उन्हें जौनपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
हौसला के साथ रहने वाले अंकित गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह घटना हुई। जाल में फंसे सांप को निकालने के प्रयास में चूक हुई। नतीजतन गुस्साएं कोबरा ने हौसला के हाथ में डस लिया। इसके बाद भी हौसला ने रेस्क्यू बंद नहीं किया, बल्कि उसे पकड़कर पहले लोगों का जीवन सुरक्षित किया। उसके बाद इनकी टीम के लोग अस्पताल ले जाने लगे तो गाड़ी स्टार्स्ट नहीं हुई। ऐसे में ग्रामीणों की मदद से बाइक से ही अस्पताल ले जाया गया। महज 35 मिनट में इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक दर्जन एंटी स्नैक वेनम लगाया गया। डॉक्टर के मुताबिक हाथ में कोबरा ने डसा था।

जौनपुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर बक्शा ब्लॉक के बेलापार नौपेड़वा गांव निवासी मुरली वाले हौसला का असली नाम मुरलीधर हौसला है। कई साल से सर्प पकड़ने का काम करते हैं। मुख्य रूप से ये सर्पों को ऐसे स्थानों से पकड़ते हैं जहां मनुष्य के लिए ये खतरा होते हैं या फिर इनके लिए किसी तरह का खतरा होता है। ये सर्प पकड़ने के साथ ही गरीबों की मदद, लोगों को जागरूक करने का भी काम करते हैं। इनके साथ एक पूरी टीम चलती है।

#yt #snakerescue #murliwalehausla #murliwala #snake #snakebite #cobra #snakevideo #motivation #murliwalahausla #kingcobra #kingcobras


जाल में फंसा कोबरा गुस्साया, 8000 सांपों को बचाने वाले यूट्यूबर मुरली वाले हौसला को डसा,,😥🙏#shorts


Похожие видео

Добавлено: 55 год.
Добавил:
  © 2019-2021
  जाल में फंसा कोबरा गुस्साया, 8000 सांपों को बचाने वाले यूट्यूबर मुरली वाले हौसला को डसा,,😥🙏#shorts - RusLar.Me