
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 20 जून से शुरू होने वाले मुश्किल इंग्लैंड दौरे से पहले लखनऊ में सगाई कर ली है। उन्होंने वंशिका नाम की लड़की से सगाई की है।
लखनऊ: भारतीय टीम और दिल्ली कैपिटल्स के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से लखनऊ में सगाई कर ली है। उन्होंने आईपीएल के बाद और इंग्लैंड दौरे से पहले लखनऊ में सगाई की है। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, आइये उनपर एक नजर डालते हैं।
समाजवादी पार्टी की सांसद और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज भी कुलदीप यादव और वांशिका की सगाई में मौजूद थीं
कुलदीप यादव की मंगेतर वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं और ऐसा कहा जाता है कि दोनों बचपन के दोस्त हैं। वंशिका के पिता LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) में काम करते हैं।
सुपरहिट लग रही थी कुलदीप-वंशिका की जोड़ी
सुपरहिट लग रही थी कुलदीप-वंशिका की जोड़ी
कुलदीप यादव और वंशिका की जोड़ी सुपरहिट लग रही थी। कुलदीप ने ऑफ वाइट कलर का सूट पहना था जबकि ऑरेंज कलर के लहंगे में वंशिका भी जच रही थीं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे।
सगाई के बाद यूं गले लगे कुलदीप और वंशिका
सगाई के बाद यूं गले लगे कुलदीप और वंशिका
लखनऊ के सेंट्रम होटल में सगाई होने के बाद कुलदीप यादव और वंशिका ने एक दूसरे को गले लगा लिया था। इसकी वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी के जरिए भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने खुद शेयर की है।
#kuldeepyadav #vanshika #ringceremony #ringceremonyvideo #ring #sagai #kuldeep #indiancricketer #cricketlover #vanshikahapurhome #couple #coupleshorts #lovebirds #lovrsong #loveforever #lovestory
रिंग पहनाई और गले लगा लिया... कुलदीप यादव की सगाई की लेटेस्ट तस्वीरें दिल जीत लेंगी!❤️ #kuldeepyadav