Rinku-Priya Engagement: गुलाबी रंग के लहंगे में प्रिया सरोज का खूबसूरत अंदाज, रिंकू भी लगे हैंडसम💍❤️

Просмотров: 33, 418   |   Загружено: 2 нд.
icon
SingWithSandy 🕊️
icon
503
icon
Скачать
iconПодробнее о видео
Rinku-Priya Engagement: गुलाबी रंग के लहंगे में दिखा प्रिया सरोज का खूबसूरत अंदाज, रिंकू सिंह भी लगे हैंडसम
Rinku Singh Priya Saroj Engagement Photos: क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने आज लखनऊ में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इसी के साथ दोनों का रिश्ता अब ऑफिशियल हो गया है।
Rinku Singh Priya Saroj Engagement Photos: भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीनगर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने आज लखनऊ के एक होटल में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस सगाई समारोह में न सिर्फ खेल जगत से, बल्कि राजनीति से जुड़े भी कई दिग्गज लोगों ने शिरकत की। अपनी सगाई में प्रिया सरोज काफी भावुक दिखाई दीं और वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

लोगों को न सिर्फ रिंकू बल्कि प्रिया का खूबसूरत अंदाज भी बेहद पसंद आया। प्रिया अपनी सगाई में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। आइए आपको इन दोनों के लुक के बारे में बताते हैं, कि दोनों ने अपनी सगाई में कैसा आउटफिट पहना और दोनों का लुक कैसा रहा।
प्रिया ने पहना था गुलाबी लहंगा

सबसे पहले नजर डालते हैं प्रिया सरोज के आउटफिट की तो रिंकू सिंह की दुल्हन और सांसद प्रिया सरोज का लहंगा दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने तैयार किया किया है। उनका ये लहंगा गुलाबी और सफेद रंग था।
सफेद रंग के बेस वाले इस लहंगे पर गुलाबी फूल बने थे, जिस वजह से इस लहंगे का डिजाइन और प्रिंट बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस लहंगे के दुपट्टे पर काफी हैवी वर्क था, जिस कारण प्रिया सरोज इस लुक में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थीं।

अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रिया ने गले में नेकपीस पहना था, उसी से मैच करते हुए ईयररिंग्स उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। ग्रीन रंग के स्टोन वाला ये सेट उनके लहंगे के रंग से एकदम विपरीत है, लेकिन फिर भी ये कमाल का लग रहा था।
बात करें उनके मेकअप की तो अपनी खूबसूरती की वजह से प्रिया ने मेकअप को काफी लाइट रखा था। अभिनेत्रियों की तरह प्रिया ने भी न्यूड शेड का मेकअप करके अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे।

रिंकू सिंह भी लगे हैंडसम

अब आखिर में नजर डालते हैं रिंकू सिंह पर तो आइवरी रंग के आउटफिट में रिंकू सिंह किसी हीरो से कम नहीं लग रहे थे। सगाई के लिए दोनों एक साथ एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हॉल में आए। सभी मेहमानों से लेकर घरवालों ने भी रिंकू और प्रिया के साथ ढेर सारी तस्वीरें क्लिक करवाईं।


#priyasaroj #wedding #indiancricketer #dance #love #rinkusingh #engagement #ringceremony #ringceremonyvideo #ring #sagai #rinkupriya #priya #priyarinku #sagaivedio #samajwadiparty #kkr


Rinku-Priya Engagement: गुलाबी रंग के लहंगे में प्रिया सरोज का खूबसूरत अंदाज, रिंकू भी लगे हैंडसम💍❤️


Похожие видео

Добавлено: 55 год.
Добавил:
  © 2019-2021
  Rinku-Priya Engagement: गुलाबी रंग के लहंगे में प्रिया सरोज का खूबसूरत अंदाज, रिंकू भी लगे हैंडसम💍❤️ - RusLar.Me