5 महीने पहले हुई थी धूम धाम से शादी ! #shorts #airindia #crash #airindiacrash #ai171crash #ahmedabad

Просмотров: 30, 984   |   Загружено: 1 нд.
icon
SingWithSandy 🕊️
icon
100
icon
Скачать
iconПодробнее о видео
5 महीने पहले शादी, पति के पास जा रही थी लंदन... अहमदाबाद विमान हादसे में हरियाणा के कारोबारी की बेटी की भी मौत
अहमदाबाद विमान हादसे ने फरीदाबाद के सेक्टर-22 में रहने वाले मदन सिंह के परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया। उनकी बेटी खुशबू, जिनकी शादी चार महीने पहले लंदन में डॉक्टर विपुल से हुई थी, इस हादसे में चल बसीं। वीज़ा मिलने के बाद वह पति के पास लंदन जाने के लिए उत्साहित थीं।
फरीदाबाद: अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने न जाने कितने लोगों के घर उजाड़ दिए। इस हादसे में सेक्टर-22 स्थित बीकानेर स्वीट्स के मालिक मदन सिंह की बेटी खुशबू की जान भी चली गईं। खुशबू की चार महीने पहले ही लंदन में रहने वाले डॉक्टर से शादी हुई थी। उस वक्त वह कुछ दिन उनके साथ रही, फिर पति अकेले ही लंदन चले गए। क्योंकि खुशबू का वीज़ा नहीं लग पा रहा था। अब जब वीज़ा लगा तो वह पति के पास जाने के लिए बेहद खुश थीं। लंदन में पति के साथ जिंदगी की एक नई शुरुआत करनी थी। हादसे वाले दिन उनके पिता खुशी-खुशी उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने आए। बेटी को विदा करने के बाद परिवार को विमान हादसे की जानकारी लगी तो सभी बिलख पड़े। विदाई के कुछ मिनट बाद ही बेटी की मौत हो गई।
सेक्टर-12 में रहता है परिवार
गुरुवार सुबह खुशबू अहमदाबाद से फ्लाइट एआई-171 में सवार होकर लंदन के लिए निकली थीं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये सफर कभी मुकम्मल नहीं होगा। वह फ्लाइट जो सपनों की उड़ान बननी थी, उड़ने के कुछ ही कुछ मिनटों में ज़मीन पर गिर गई। एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। मदन सिंह राजपुरोहित कुछ साल से फरीदाबाद के सेक्टर-22 में रह रहे हैं। वह यहां बीकानेर स्वीट्स के नाम से दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को दुकान पर मौजूद कर्मचारियों से बात की गई, लेकिन दुख की वजह से कोई कुछ नहीं बोल पाया। दुकान पर कार्यरत ओमप्रकाश ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है।
इस साल 18 जनवरी को हुई थी शादी
मदनसिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू की शादी 18 जनवरी 2025 को राजस्थान के विपुल सिंह राजपुरोहित के साथ हुई थी। वह खाराबेरा लूणी जोधपुर के रहने वाले हैं। विपुल लंदन में डॉक्टर हैं। शादी के कुछ दिन बाद विपुल लंदन लौट गए थे, लेकिन खुशबू वीजा के कारण नहीं जा पाई थीं। इसके बाद वह अपनी ससुराल में रहीं। फिर मायके आ गईं। हाल ही में वीज़ा मिलने के बाद उन्होंने पति के पास लंदन जाने की तैयारी की थी।
पिता और चाचा एयरपोर्ट पर गए थे छोड़नेबुधवार को पिता मदन सिंह राजपुरोहित और उनका चचेरा भाई खुशबू को गांव से लेकर अहमदाबाद के लिए निकले थे। गुरुवार को उन्होंने बेटी को अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ा। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर पिता ने बेटी के साथ फोटो भी खिंचाई थी। लेकिन तब यह किसी को नहीं पता था कि यह उसके साथ उनकी आखिरी तस्वीर बनकर रह जाएगी। बेटी को विदा करने के बाद परिवार को विमान हादसे की जानकारी लगी तो सभी बिलख पड़े। खुशबू के मायके में मातम छाया हुआ है। विदाई के कुछ मिनट बाद बेटी की मौत हो गई।


#ahmedabad #airindiacrash #airindiaflight #airindiacrash #planecrash #ai171crash #ai171 #airindia #tata #tata


5 महीने पहले हुई थी धूम धाम से शादी ! #shorts #airindia #crash #airindiacrash #ai171crash #ahmedabad


Похожие видео

Добавлено: 55 год.
Добавил:
  © 2019-2021
  5 महीने पहले हुई थी धूम धाम से शादी ! #shorts #airindia #crash #airindiacrash #ai171crash #ahmedabad - RusLar.Me