क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया की सगाई हुई: रिंग पहनकर रो पड़ीं प्रिया #rinkusingh #shorts

Просмотров: 39, 918   |   Загружено: 2 нд.
icon
SingWithSandy 🕊️
icon
536
icon
Скачать
iconПодробнее о видео
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया की सगाई हुई: रिंग पहनकर रो पड़ीं प्रिया; अखिलेश-डिंपल, जया बच्चन भी मौजूद रहीं
लखनऊ के सेंट्रम होटल में क्रिकेटर रिंकू ने सांसद प्रिया को अंगूठी पहनाई तो वह रो पड़ीं। रिंग सेरेमनी के बाद प्रिया-रिंकू ने जमकर डांस किया।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई। रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हॉल में पहुंचे। स्टेज पर रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई, तो वह भावुक हो गईं और फफककर रो पड़ीं। रिंकू ने उन्हें संभाला।
इसके बाद दोनों ने हाथ उठाकर प्यार का इजहार किया और सेरेमनी में आए लोगों को थैंक्यू कहा। इस दौरान प्रिया ने पिंक लहंगा पहना था और रिंकू व्हाइट शेरवानी पहने थे। रिंग सेरेमनी के समय बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म डंकी का गाना ओ माही, ओ माही बज रहा था। रिंग सेरेमनी के बाद रिंकू और प्रिया ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। इसके बाद मेहमानों और परिवारवालों के साथ प्रिया-रिंकू ने जमकर डांस किया।

इससे पहले, रविवार सुबह रिंकू होटल में अपने परिवार के साथ ब्रेकफास्ट कर रहे थे, तभी प्रिया सरोज पहुंचीं। रिंकू ने उन्हें हैलो कहा और वेटर से अपने रूम का एक्सेस कार्ड दिलवाया। प्रिया रिंकू के कमरे में गईं। वहां रिंकू का कोट-पैंट रखकर लौट आईं।
प्रिया-रिंकू ने एक दूसरे को डिजाइनर रिंग पहनाई

प्रिया ने रिंकू को कोलकाता से मंगवाई गई डिजाइनर रिंग पहनाई, जबकि रिंकू ने प्रिया को मुंबई से खरीदी गई डिजाइनर रिंग पहनाई। दोनों अंगूठियों की कीमत 2.5 लाख रुपए है। प्रिया का लहंगा दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने और रिंकू की शेरवानी मुंबई के एक डिजाइनर ने तैयार की।

6 महीने बाद काशी के ताज होटल में होगी शादी

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होगी। आयोजन पारंपरिक और शाही अंदाज में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें देशभर से राजनेता, क्रिकेट खिलाड़ी, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। शादी के लिए ताज होटल का पिकॉक लॉन और दरबार हॉल बुक कर लिया गया है। वीआईपी मेहमानों के ठहरने के लिए नदेसर पैलेस में कमरे आरक्षित किए गए हैं।

क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया

रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी दिलचस्प है। बात करीब दो साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं।

इसी दौरान, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से बातचीत शुरू हुई।

#rinkusingh #engagement #rinkusingh #priyasaroj #ringceremony #ringceremonyvideo #ring #sagai #indiancricketer #priyasaroj #rinkupriya #rinku #kkr #kkrvsrcb #sagai



क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया की सगाई हुई: रिंग पहनकर रो पड़ीं प्रिया #rinkusingh #shorts


Похожие видео

Добавлено: 55 год.
Добавил:
  © 2019-2021
  क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया की सगाई हुई: रिंग पहनकर रो पड़ीं प्रिया #rinkusingh #shorts - RusLar.Me