
राम दरबार में आठ मूर्तियां हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम दरबार की मूर्तियों का अनावरण किया। परकोटा के 6 देवी देवताओं के मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुए।
अयोध्या: राम मंदिर में राम दरबार सज गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रों के बीच मुख्य मंदिर के प्रथम तल पर पट्टी से ढकी राम दरबार की मूर्तियों का अनावरण किया। प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान के बीच परिसर आज सुबह से ही वैदिक मंत्रों से गूंज रहा है। परिसर में 8 देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान सुबह 6.30 बजे से ही शुरू हो गए। दोपहर 11.25 बजे से 11.40 बजे के बीच प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त था। इससे पहले अनुष्ठान के विविध कार्यक्रम चलते रहे।
राम मंदिर परिसर के 8 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य कार्यक्रम में देवताओं का पूजन, प्राण प्रतिष्ठा का विशिष्ट पूजन , भोग-आरती आदि के कार्यक्रम संपन्न करवाए गए। मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र राम दरबार मंदिर के मुख्य यजमान रहे, जिन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के बाद राजा राम के दरबार के दर्शन किए। श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान जी के विग्रह राम दरबार में स्थापित हैं। इसके अलावा परकोटा के 6 देवी देवताओं के मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुए।
जगमग हो रहा राम मंदिर
राम मंदिर इस समय बिजली की खूबसूरत सजावट से जगमग हो रहा है । रात को इसका नजारा देखते ही बन रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान से एक दिन पहले मुख्य मंदिर के प्रथम तल और परकोटा के 6 देवी देवताओं और शेषावतार मंदिरों के भीतरी हिस्से को फूलों से सजाया गया है।
उत्सव विग्रहों का परिसर में भ्रमण
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन विभिन्न अधिवास हुए। उत्सव विग्रहों का मंदिर परिसर में भ्रमण करवाया गया। यज्ञमंडप के अलावा प्राण प्रतिष्ठा वाले स्थानों पर भी पूजन हुआ।
मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी पहुंचे अयोध्या
प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य कार्यक्रम के पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अयोध्या पहुंच गए हैं। जो स्वास्थ्य कारणों से नहीं पहुंच सके, वे वर्चुअल जोड़े गए हैं। मंदिर ट्रस्ट की बैठक भी दो दिनों में होनी है। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र भी अयोध्या पहुंचे और निर्माण समिति की बैठक कर मंदिर के शेष निर्माण कार्य की समीक्षा की।
#rammandir #ram #ayodhya #love #devotional #sanatandharma #sanatan #ayodhyarammandir #ayodhyadham #ayodhyanews #cmyogi #yogi #upcm #adityanathyogi #ramjanmbhoomi #ramayan
अयोध्या में सज गया राम दरबार 8 विग्रहों में फूंके गए प्राण CM योगी आदित्यनाथ ने उतारी आरती #shorts