कुलदीप यादव ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया वंशिका और कैसे हुई थी प्यार 🤩 #shorts
- Видео
- О видео
- Скачать
- Поделиться
कुलदीप यादव ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया वंशिका और कैसे हुई थी प्यार 🤩 #shorts
22, 439 | 3 дн назад | 408 - 0
क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया वंशिका और कैसे हुई थी इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। उनकी मंगेतर का नाम वंशिका है और रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस साल के आखिर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि कुलदीप की होने वाली दुल्हनिया वंशिका कौन हैं?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। गेंदबाज कुलदीप यादव ने लखनऊ के एक होटल में सगाई कर ली है। लखनऊ में 4 जून, बुधवार को आयोजित एक निजी समारोह में उनकी सगाई हुई। इसमें उनके परिवार के लोग और कुछ क्रिकेटर दोस्त शामिल हुए। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी मंगेतर का नाम वंशिका है और रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस साल के आखिर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि कुलदीप की होने वाली दुल्हनिया वंशिका कौन हैं और दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई थी।
कुलदीप यादव की होने वाली दु्ल्हनिया वंशिका कौन हैं?
रिपोर्ट्स की मानें तो कुलदीप यादव की मंगेतर वंशिका उनकी बचपन की दोस्त हैं। वह कानपुर के श्याम नगर में रहती हैं और एलआई में जॉब करती हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं और धीरे-धीरे इनकी दोस्ती, प्यार में बदली और अब दोनों ने सगाई कर ली है। वंशिका ने साल 2017 में 12वीं पास की थी और इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से की है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों की शुरुआती स्कूलिंग कानपुर में ही हुई है।
इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं कुलदीप और वंशिका
पहले खबरें आ रही थीं कि जून के आखिर में दोनों की शादी होगी। लेकिन, अब बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के इंग्लैड दौरे के चलते इनकी शादी की तारीख को आगे खिसका दिया गया है। इस साल के आखिर तक दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इन दोनों की सगाई में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज भी पहुंची थीं। बता दें कि कुलदीप अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं और ऐसे में उनकी सगाई और लव लाइफ के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं थी। ऐसे में जब सीधा सगाई की तस्वीरें सामने आईं, तो सभी हैरान रह गए। कुलदीप और वंशिका की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं और फैंस इस नई जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
#wedding #indiancricketer #love #engagement #lovebirds #kuldeepyadav #vanshika #kuldeep #ringceremony #coupleshorts #lovebirds #lovestory #loveforever #lover
कुलदीप यादव ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया वंशिका और कैसे हुई थी प्यार 🤩 #shorts

Чтобы скачать видео "कुलदीप यादव ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया वंशिका और कैसे हुई थी प्यार 🤩 #shorts" передвинте ползунок вправо
- Комментарии
Комментарии ФБ